दंदरौआ धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज से, कथावाचक रमेश भाई ओझा आए, अनूप मिश्रा करा रहे हैं कथा

भिण्ड। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में आज बुधवार, 28 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में आयोजित कथा की शुरुआत सुबह 11 बजे भव्य शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद गणेश पूजन के साथ कथावाचक संत श्री रमेश भाई ओझा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। कथा के मुख्य यजमान पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा हैं।
कथावाचक संत रमेश भाई ओझा दंदरौआ धाम पहुंचे।

यहां श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान दंदरौआ धाम के संत महामंडलेश्वर रामदास महाराज और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा भी मौजूद रहे। कथा के लिए मंदिर परिसर में 160 फीट चौड़ा और 400 फीट लंबा विशाल पंडाल तैयार कराया गया है। इसमें एक साथ हजारों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। आयोजन में देशभर से साधु-संतों और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। मंदिर की भोजशाला में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी तैयार की जाएगी।
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम
आज सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकलेगी। इसके बाद गणेश पूजन के साथ कथा शुरू होगी। 29 और 30 अक्टूबर को श्रीमद् भागवत कथा, 31 अक्टूबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 2 नवंबर को रुक्मिणी विवाह और 3 नवंबर को कथा समापन एवं पूर्णाहुति होगी। 4 नवंबर को भंडारा एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा।

Next Post

राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 5 नवम्बर तक

Wed Oct 28 , 2026
सतना :जिले में राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 1 नवम्बर से 5 नवम्बर 2026 तक अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द लवडेल कोठी रोड बगहा सतना में नेटबाल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बालक-बालिका प्रतिभागियों की उम्र 14 एवं 17 वर्ष निर्धारित की गई है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने […]

You May Like