पुलिस ने पकड़ी 585 गजकुंडी और विस्फोटक पदार्थ

आष्टा। अवैध गजकुंडी बनाने और विस्फोटक सामग्री जमा करने के मामले में पार्वती थाना पुलिस ने मैना और अलीपुर में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 585 गजकुंडी और 30 किलो पोटाश व गंधक जब्त किया है. जब्त गजकुंडी की कीमत 1.75 लाख रुपए बताई गई है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मैना और आष्टा के अलीपुर क्षेत्र में कुछ लोग अपने मकान और दुकानों में गजकुंडी तथा उन्हें चलाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री रखे हुए हैं. पुलिस टीम ने दबिश देकर तलाशी ली. इस दौरान तैयार और अर्धनिर्मित गजकुंडी के साथ पोटाश व गंधक बरामद हुआ. जब्त सामग्री में करीब 320 पूर्ण निर्मित और 265 अर्धनिर्मित गजकुंडी शामिल हैं। इसके अलावा 30 किलोग्राम पोटाश और गंधक भी जब्त किया गया है. मामले में थाना पार्वती में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.पुलिस ने पोटाश, गंधक, गजकुंडी और कार्बाइड गन के अवैध निर्माण, भंडारण, खरीद-बिक्री और इस्तेमाल को खतरनाक बताते हुए लोगों से इनसे दूर रहने की अपील की है.

 

 

Next Post

कांग्रेस ने एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची निरस्त करने की मांग की

Wed Oct 28 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं एसआईआर समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तैयार की गई मतदाता सूची में […]

You May Like