दमोह : बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों का चक्का जाम, एसडीएम के आश्वासन पर एक घंटे बाद खुला मार्ग

दमोह-पन्ना मार्ग पर आंखखेड़ा गांव के पास ग्रामीणों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान होकर मंगलवार सुबह चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से उन्हें 24 घंटे में मात्र 3 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे खेती-किसानी का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में दमोह एसडीएम संजय दुबे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Next Post

सगड़ बांध में दो नाबालिग डूबे, 20 घंटे बाद भी लाखन लापता

Tue Oct 27 , 2026
विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सगड़ बांध में नहाने गए दो नाबालिग गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने अंकित राजपूत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि लाखन सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। 20 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी SDRF की टीम […]

You May Like