मंदिर से लौट रहे शेयर कारोबारी को मिनी ट्रक ने कुचला, मौत

इंदौर: देवगुराड़िया क्षेत्र में मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे 35 वर्षीय शेयर कारोबारी अनंत भंडारी की मिनी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. टक्कर इतनी गंभीर थी कि वे ट्रक के नीचे आ गए. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागा, लेकिन करीब 500 मीटर दूर वाहन छोड़कर फरार हो गया. लोगों ने ट्रक के क्लीनर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस के अनुसार, अनंत भंडारी खुद की शेयर ट्रेडिंग कंपनी चलाते थे. वे मंदिर से दर्शन करने के बाद एक्टिवा से लौट रहे थे, तभी देवगुराड़िया क्षेत्र में मिनी ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. टक्कर के बाद चालक रुकने के बजाय ट्रक लेकर भाग निकला.

लोगों ने उसका पीछा किया तो वह करीब 500 मीटर दूर वाहन छोड़कर फरार हो गया. ट्रक के क्लीनर को लोगों ने पकड़ लिया. खुड़ैल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार चालक की पहचान करने के साथ हादसे की परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है. अनंत भंडारी के परिवार में पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता हैं.

Next Post

PM सुरक्षा और RSS प्रमुख के PSO रहे पांढुरना के श्रावण चांदेकर को मिला CISF में प्रमोशन

Tue Oct 27 , 2026
पांढुरना। पांढुरना जिले के ग्राम सिवनी निवासी श्रावण चांदेकर ने केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (CISF) में निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त की है l 26 अक्टुबर 2026 को उन्हें यह पदोन्नति प्रदान की गई l उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाईयाँ […]

You May Like