मुंबई, EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड 1,585 रुपये से 1,665 रुपये तय किया है।
कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इन्वेस्टर्स कम से कम 9 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 9 के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं।
5 रुपये की फेस वैल्यू वाला यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसके तहत प्रमोटर – एडेलवाइस सिक्योरिटीज एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 1,200 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचे जा रहे हैं।
साल 2008 में शुरू हुई यह कंपनी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) के मामले में भारत के प्रमुख अल्टरनेटिव्स प्लेटफॉर्म्स में से एक है। 30 जून 2026 तक 9,53,448.78 मिलियन रुपये या 95,344.8 करोड़ रुपये के AUM के साथ कंपनी के पास लंबे समय के लिए पेशेंट कैपिटल संभालने का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है (सोर्स – केयर रिपोर्ट)।
इसके मुख्य बिजनेस वर्टिकल्स में रियल एसेट्स शामिल हैं, जो इक्विटी, क्वासी-इक्विटी और डेट इंस्ट्रूमेंट्स के मिक्स में इन्वेस्ट करता है। इसके अलावा प्राइवेट क्रेडिट है, जो बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न के लिए मुख्य रूप से डेट या कन्वर्टिबल डेट इंस्ट्रूमेंट्स और सेक्युलर इंस्ट्रूमेंट्स में इन्वेस्ट करता है। इसकी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी सेकुरा इंडिया मैनेजमेंट लिमिटेड (सेकुरा), इसकी एसेट ऑपरेटिंग और मैनेजमेंट टीम का हिस्सा है। यह ऑपरेशंस, मेंटेनेंस, मॉनिटरिंग, एफिशिएंसी सुधार और टर्नअराउंड मैनेजमेंट सहित इसके अलग-अलग बिजनेस वर्टिकल्स को कुशलता से संभालती है।
कंपनी एक अनुभवी प्लेयर है, जो ग्लोबल और घरेलू संस्थागत ग्राहकों के अपने डाइवर्स क्लाइंट बेस को सेवाएं देती है और अपने बिजनेस वर्टिकल्स में भारत केंद्रित फंड्स को मैनेज करती है। 30 जून 2026 तक इसका FPAUM कुल 4,86,231.76 मिलियन रुपये या 48,623.1 करोड़ रुपये था। पिछले तीन फाइनेंशियल इयर्स में, इसका FPAUM लगभग 23.43% के कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 2026 में 4,47,104.42 मिलियन रुपये या 44,710.4 करोड़ रुपये हो गया। इसके ज्यादातर बड़े फंड अपनी तीसरी और चौथी सीरीज में हैं या उनमें प्रवेश कर रहे हैं, और यह लगातार सभी सीरीज में कैपिटल जुटाने में सफल रही है।
पिछले तीन फाइनेंशियल इयर्स और 30 जून 2026 को समाप्त हुई तीन महीने की अवधि में, इसने कुल 4,75,262.50 मिलियन रुपये या 47,526.2 करोड़ रुपये की कैपिटल कमिटमेंट जुटाई। इस दौरान 3,82,293.99 मिलियन रुपये या 38,229.3 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया और 3,12,329.40 मिलियन रुपये या 31,232.9 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट भुनाए (रियलाइज किए)। इसके ज्यादातर फंड्स का अलग-अलग मार्केट साइकिल में लगातार मजबूत परफॉर्मेंस देने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।
30 जून 2026 तक, अपने मैनेज किए जाने वाले फंड्स के जरिए, इसके भारत और दुनियाभर में 11,009 क्लाइंट रिलेशनशिप थे। इनमें 1,493 रिपीट क्लाइंट्स (ऐसे क्लाइंट्स जिन्होंने इसके एक से ज्यादा फंड्स में इन्वेस्ट किया है) और 1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2026 के बीच जुड़े 8,800 नए क्लाइंट्स शामिल हैं। 30 जून 2026 तक, इसके AUM का 77% हिस्सा इसके रिपीट क्लाइंट्स द्वारा किए गए कमिटमेंट से आया है।
कंपनी का क्लाइंट बेस काफी डाइवर्स है – 30 जून 2026 तक इसके AUM का लगभग 49.32% हिस्सा संस्थागत (इन्स्टिट्यूशनल) ग्राहकों से आता है, जिसमें पेंशन फंड्स, इंश्योरेंस कंपनियां, बैंक आदि शामिल हैं। इसके अलावा, 30 जून 2026 तक इसका क्लाइंट बेस भारत, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया के कई क्षेत्रों तक फैला हुआ है।
कंपनी की मौजूदगी मुंबई, नई दिल्ली, गिफ्ट सिटी और सिंगापुर में है। 30 जून 2026 तक, इसकी इन्वेस्टमेंट टीम में 85 अनुभवी प्रोफेशन्स शामिल थे। इसके अलावा, कंपनी ने एक व्यापक रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क भी लागू किया है।
एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स हैं, और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ऑफर की रजिस्ट्रार है।
यह इश्यू सेबी (ICDR) रेगुलेशन के तहत बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए लाया जा रहा है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए 50% से अधिक रिजर्व नहीं है, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए कम से कम 15% और रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) के लिए कम से कम 35% हिस्सा रिजर्व रखा गया है।
रेफरेंस के लिए नोट्स: प्राइस बैंड के ऊपरी और निचले स्तर के आधार पर आईपीओ का इश्यू साइज:
| ऑफर–फॉर–सेल (इक्विटीशेयरोंकीसंख्या) | कुल |
| लोअरबैंड (@Rs 1,585) | 75,70,977 |
| अपरबैंड (@Rs 1,665) | 72,07,207 |
