20 साल पहले लापता हुई महिला धार में मिली

इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र से करीब 20 साल पहले लापता हुई एक महिला को पुलिस ने धार जिले के मतलबपुरा से खोज निकाला. इतने लंबे समय बाद महिला के मिलने पर पुलिस ने उसे परिजनों से मिलवाया.महिला वर्ष 2006 में लापता हुई थी. उसकी तलाश के लिए किशनगंज पुलिस ने तकनीकी जानकारी जुटाने के साथ स्थानीय स्तर पर भी पड़ताल की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा था.

लगातार प्रयासों के बाद महिला का पता धार जिले के मतलबपुरा में चला. इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर परिजनों के पास पहुंची और परिवार से मिलवाया. यह कार्रवाई इंदौर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई.

Next Post

पानी नहीं मिलने से त्रस्त नयापुरा में कई लोगों ने कनेक्शन कटवाए

Mon Oct 26 , 2026
इंदौर:नगर निगम द्वारा शहर में नर्मदा का चौथा चरण शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जबकि शहर के कई क्षेत्रों में तीसरा चरण ही सफल नहीं हो पाया है. तीसरे चरण की असफलता नयापुरा क्षेत्र में भी साफ देखी जा सकती है. इस क्षेत्र में वर्षों से पानी […]

You May Like