
वाराणसी : वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर वाराणसी के नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे। एयर शो में कुल 100 विमान हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमान शामिल हैं। इससे पहले पीएम ने रूपापुर में 100 करोड़ की अरविंद टेक्सटाइल इकाई का उद्घाटन किया और पुलिस लाइन से नमो घाट तक करीब 7 किमी लंबा रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। यह गंगा के ऊपर वायुसेना का वाराणसी में पहला एयर शो है।
