युवक ने हंसिया से रेती गर्दन, मौत

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम चौकीताल में एक युवक ने अपने ही घर में हंसिया से अपनी गर्दन रेतकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में युवक को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चौकीताल निवासी राज चौधरी (18) ने बताया कि उसकी बुआ कुसुम बाई चौधरी का बड़ा बेटा सुरेन्द्र चौधरी (35) की पिछले करीब 15 दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

वह न तो काम पर जा रहा था और न ही किसी से बातचीत कर रहा था। वह लगातार गुमसुम रह रहा था। कल शाम लगभग 5 बजे जब सुरेन्द्र अपने कमरे में अकेला था, तब उसने अचानक हंसिया से अपनी गर्दन पर पीछे की तरफ से गहरा वार कर लिया। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो सुरेन्द्र लहूलुहान हालत में तड़प रहा था। मां विद्या बाई और अन्य परिजनों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। रात लगभग 11 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आज पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है। युवक के इस खौफनाक कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Post

स्वामित्व योजना में 100 से अधिक रजिस्ट्रियां करने वाले पटवारियों को मिली शाबाशी

Sun Oct 25 , 2026
परासिया:स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परासिया अनुभाग के पटवारियों की एसडीएम शुभम कुमार यादव ने सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। अनुभाग की उमरेठ और परासिया तहसील के सात पटवारियों ने 100 से अधिक रजिस्ट्रियों का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है।उमरेठ तहसील से […]

You May Like