राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद दिग्विजय की छठे दिन की शुरू होगी पदयात्रा

विशेष संवाददाता भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा रविवार को छठवें दिन में प्रवेश करेगी। इस दौरान दिग्विजय सिंह शाजापुर के श्री राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पदयात्रा प्रारंभ करेंगे।

रविवार सुबह 8 बजे मंदिर में पूजन के बाद यात्रा महेंद्र सिंह सेंगर फार्म हाउस, श्री हनुमान मंदिर सात इमली और अशोक लीलैंड शोरूम होते हुए आगे बढ़ेगी। दोपहर 1 बजे भोजन एवं विश्राम के बाद शाम 3 बजे अभयपुर स्थित श्री हनुमान मंदिर से पदयात्रा पुनः शुरू होगी और ग्राम पनवाड़ी पहुंचेगी। शाम 6 बजे यात्रा का विश्राम होगा। इसके बाद एबी रोड स्थित वाटर पार्क में रात्रिभोज और शाजापुर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम होगा।

महाकालेश्वर मंदिर से अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य सनातन परंपरा, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश देना है। यात्रा में धार्मिक स्थलों पर दान एवं चढ़ावे की व्यवस्था में पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई जा रही है।

 

 

Next Post

मैं बस आख़िरी गेंद तक टिक कर खेलना चाह रहा था : तिलक वर्मा

Sun Oct 25 , 2026
क्राइस्टचर्च, 25 अक्टूबर (वार्ता) न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टी 20 में 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम एक समय 70 रन पर पांच विकेट गंवाकर गहरे संकट में थी। ऐसी मुश्किल परिस्थिति में तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और नमन धीर एवं नीतीश कुमार […]

You May Like