ग्वालियर में एक्शन, कारखाने पर छापा, 58 कार्बाइड गन बरामद, बाजार में भी दो दुकानों से जब्ती

ग्वालियर। प्रतिबंध के बावजूद ग्वालियर में कार्बाइड गन का अवैध निर्माण और बिक्री जारी है। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को मिली, उन्होंने खुद एक कारखाने पर छापा मारकर वहां तैयार कार्बाइड गन को जब्त कर लिया, पुलिस ने इसके अलावा मुरार क्षेत्र में दो दुकानों पर छापा मारकर 8 गन बरामद की, एसपी ने इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल सिरोल थाना क्षेत्र में पहुंचा तो वहां हडकंप मच गया, पुलिस को देखकर क्षेत्रीय लोग सोच में पड़ गए लेकिन जब पुलिस ने जाँच शुरू की तो सब माजरा समझ में आ गया पुलिस को क्षेत्र में संचालित एक कारखाने में कार्बाइड गन का अवैध निर्माण होते मिला।

शासन के निर्देश के बाद पुलिस कार्बाइड गन के अवैध निर्माण और बिक्री पर नजर बनाये हुए है , मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया हुआ है जिसका लाभ आज उसे मिला, पुलिस को सूचना मिली कि सिरोल चौराहे के पास मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स के कारखाने में बड़ी संख्या में कार्बाइड गन तैयार की जा रही हैं। सूचना पर सिरोल थाने की पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम के मौके पर पहुंची। यहाँ पुलिस को बड़ी मात्रा में कार्बाइड गन तैयार होती मिली।

*कारखाने में मिलीं तैयार 58 कार्बाइड गन, संचालक के विरुद्ध एक्शन*

कार्बाइड गन कारखाने की जानकारी मिलते ही एसपी धर्मवीर सिंह भी वहां पहुंचे, उनकी निगरानी में जब कारखाने की जाँच की गई तो वहां तैयार हालत में 47 सिंगल एवं 10 डबल एवं 5 वाली 1 कुल 58 कार्बाइड गन मिलीं। पुलिस को मौके से पोटास के 5 पैकेट भी मिले जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। एसपी ने कारखाने के संचालक रमन ओझा निवासी शिवनगर थाना सिरोल जिला के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

*मुरार में दो दुकानों से मिली 8 कार्बाइड गन* 

पुलिस की अन्य टीमें भी क्षेत्र में नजर बनाये हुए हैं इसी अभियान के तहत थाना मुरार पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीमों ने घासमण्डी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दुकानदार अनिल झा थाना मुरार की दुकान से बेचने के लिए तैयार की गईं 6 गन जब्त कीं। वहीं क्षेत्र के ही अन्य दुकानदार काले खान की दुकान से 2 गन जब्त की। दोनों दुकानदारों को अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध थाना मुरार में वैधानिक कार्रवाई की गई।

*ग्वालियर पुलिस ने की जनता से अपील*

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शहर के लोगों से अपील की है कि कार्बाइड गन का उपयोग गंभीर दुर्घटना, चोट एवं अन्य खतरों का कारण बन सकता है। इसलिए स्वयं भी इसके उपयोग से बचें और बच्चों को भी ऐसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रखें , पुलिस ने ये भी अपील की है कि यदि कहीं इसका निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलती ही तो एसपी ऑफिस या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

Next Post

पूर्व सभापति लालजी के निवास पर पहुंचे सिंधिया

Sat Oct 24 , 2026
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर प्रवास के दौरान आज शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ग्वालियर नगर निगम के पूर्व सभापति विजेंद्र सिंह जादौन ‘लालजी’ के निधन पर उनके निवास पहुंचकर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिजन से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त […]

You May Like