शहर संभाग के श्रीवास्तव कॉलोनी और कुकड़ा फीडर से संबंधित सभी क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

छिंदवाड़ा. विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 33/11 के.व्ही., एल.टी. लाईन एवं विद्युत उपकरणों के मानसून पूर्व रख-रखाव कार्य के कारण 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को 11 के.व्ही. श्रीवास्तव कॉलोनी फीडर, फीडर कोड-12630 एवं कुकड़ा फीडर, फीडर कोड-7078 के अंतर्गत संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रात : 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर 2026 को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. श्रीवास्तव कॉलोनी फीडर, फीडर कोड 12630 के अंतर्गत नया बैल बाजार एवं झुग्गी झोपड़ी, बेदी कॉलोनी, गेस्ट हाउस, सेन्ट्रल स्कूल, कमलप्रभात कॉलोनी, काली बाड़ी, पीजी कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, इंदिरा नगर और रामबाग से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इसी तरह कुकड़ा फीडर, फीडर कोड 7078 के अंतर्गत कुकड़ा, ताज नगर, उबैद नगर, अमन कॉलोनी, वेद विहार कॉलोनी आदि से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।

Next Post

शहर के वार्ड 26 और 27 में 19 नल कनेक्शन काटे

Fri Oct 23 , 2026
छिंदवाड़ा। नगर निगम सीमांतर्गत बकाया करों की शत-प्रतिशत वसूली एवं राजस्व सुदृढ़ीकरण के लिए नगर निगम द्वारा प्रतिदिन विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश में राजस्व अमले द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार […]

You May Like