लाल सागर में 14 भारतीयों की नौका से जुड़ी घटना पर भारतीय दूतावास ने जताई चिंता, मदद का भरोसा दिया

यमन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर गुरुवार को कहा कि उसने यमन के तट के पास नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिकों से जुड़ी घटना की खबरें देखी हैं। दूतावास ने कहा कि वह घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहा है तथा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।

इससे पहले, यमन के हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया था कि सऊदी अरब ने लाल सागर में बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास जुकर द्वीप के निकट भारतीय नागरिकों को ले जा रही नौका को निशाना बनाया।

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि हूती सैनिक भारतीय नागरिकों को बचा रहे हैं और इस संबंध में बाद में विस्तृत जानकारी देंगे।

Next Post

उप्र के गाजियाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या

Fri Oct 23 , 2026
गाजियाबाद 23 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद स्थित लोनी थाना क्षेत्र के चिरौड़ी मार्केट में गुरुवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। युवक की पहचान सोनू खान के रूप में हुई है। लोनी सहायक पुलिस आयुक्त श्री राम किशन ने शुक्रवार को बताया कि […]

You May Like