भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द अंतिम रूप ले सकता है: ट्रंप

वाशिंगटन, 21 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका एक वर्ष से अधिक समय से जारी बातचीत के बाद व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं।

श्री ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से समझौते की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, “वे समझौता करना चाहते हैं। हम समझौता करेंगे। हां, हम इसके काफी करीब हैं।”

उन्होंने कहा कि यह समझौता “काफी अलग तरह का समझौता हो सकता है”, जिससे संकेत मिलता है कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाला समझौता पहले के व्यापार समझौतों से अलग हो सकता है।

श्री ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा को वीजा प्रतिबंधों और शुल्क लगाने की धमकियों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव को कम कर द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की अमेरिकी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

श्री रुबियो ने मंगलवार को आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा कि शुल्क लगाने का उद्देश्य “भारत को दंडित करना” नहीं है और वीजा प्रतिबंध भी भारत को “निशाना बनाकर” नहीं लगाए गए हैं।

.....

Next Post

हड़ताली जूनियर डॉक्टर काम पर वापस लौटे

Wed Oct 21 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर मेडिकल कॉलेज एवं इससे जुड़े अस्पतालों में डीन डॉ धाकड़ से हालिया हुए विवाद के समर्थन में आज दोपहर जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। हालांकि डीन के आग्रह पर कुछ ही देर बाद जूनियर डॉक्टर काम पर वापस भी लौट आए। इसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं […]

You May Like