बुराई पर अच्छाई की जीत, भोपाल में रावण दहन का भव्य नजारा देखने उमड़ा जनसैलाब

भोपाल। बुराई पर अच्छाई की जीत… अधर्म पर धर्म की विजय! भोपाल में दशहरे का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर में कई जगहों पर विशालकाय रावण के पुतलों का दहन किया जा रहा है।
नवभारत की टीम भोपाल के भेल दशहरा मैदान पहुंची, जहां रावण दहन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैदान में मौजूद लोगों के उत्साह और दशहरे के जश्न को नवभारत की टीम ने ग्राउंड से जाना और आप तक पहुंचाया।
और ये देखिए… वो पल आ गया, जिसका सभी को इंतजार था! आतिशबाजी और जय श्रीराम के जयकारों के बीच रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। धू-धू कर जलता रावण का पुतला संदेश दे रहा है कि अहंकार और बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में जीत सत्य की ही होती है।
इसी संदेश के साथ भोपाल में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नवभारत की ओर से आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीराम!

Next Post

विधायक के बेटे के निधन के कारण नहीं हुआ रावण दहन, पुतले को खोलकर सुरक्षित रख दिया

Wed Oct 21 , 2026
भिंंड: भिंड में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह के निधन के बाद नगर पालिका परिषद ने दशहरा कार्यक्रम रद्द कर दिया। पुष्पेंद्र का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद एमजेएस मैदान में होने वाला रामलीला मंचन और रावण दहन नहीं कराने […]

You May Like