सीएम डॉ यादव आज वितरित करेंगे अनुकंपा नियुक्ति आदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रवींद्र भवन में बुधवार 21 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के अनुकंपा नियुक्ति आदेश वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवनियुक्त कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा।
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 655 सहायक ग्रेड- तीन, 26 प्राथमिक शिक्षक और 257 पात्र भृत्यों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की यह संवेदनशील पहल पात्र परिवारों को शासकीय सेवा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

बैरागढ़ में बच्ची से दरिंदगी के बाद जर्जर और खाली खंडहर भवनों पर चलेगा बुलडोजर

Wed Oct 21 , 2026
भोपाल: बैरागढ़ में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात वाली खंडहर मल्टी को तोड़ा जाएगा. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने जोन-4 के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि खंडहर भवनों में दोबारा ऐसी वारदात होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसे […]

You May Like