
ओंकारेश्वर। स्थानीय नागरिक परिषद के आह्वान पर दो दिवसीय बंद से तीर्थनगरी में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार, होटल, गेस्ट हाउस और ऑटो सेवाएं बंद रहीं।
बंद से बाहर से आए श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। भगवान को चढ़ाने के लिए फूल-प्रसाद तक नहीं मिला। बस स्टैंड से मंदिर तक पैदल जाना पड़ा।
दिल्ली से आई श्रद्धालु साईं दीपा ने कहा कि पहली बार आई हूं, बंद देखकर निराशा हुई। प्रशासन को स्थानीय लोगों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली के आकाश गर्ग ने कहा कि प्रसाद न मिलने से दर्शन में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों की दुकानें पीढ़ियों से चल रही हैं, प्रशासन को बातचीत से समाधान निकालना चाहिए।
