वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद

इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. आरोपी को टिगरिया बादशाह रोड स्थित बिजली घर के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा. बरामद मोटरसाइकिलें बाणगंगा थाने में दर्ज अलग-अलग चोरी के मामलों से संबंधित हैं.
बुधवार 22 अप्रैल 2026 को नंदबाग स्थित वाइन शॉप के सामने से बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल चोरी हुई थी. इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी. जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सतीश सेन उम्र 36 साल, निवासी ग्राम रजूर, जिला खंडवा, हाल निवासी दशरथ बाग कॉलोनी, इंदौर को पकड़ा.

पूछताछ और उसकी निशानदेही पर चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. इनमें बजाज सीटी-100 एमपी 15 एनई 1640 , सीबी साइन एमपी 09 क्यूक्यू 3291, हीरो होंडा स्प्लेंडर एमपी 09 एमजे 1983 और होंडा साइन एमपी 09 वीआर 5495 शामिल हैं. बरामद वाहनों में से तीन का संबंध बाणगंगा थाने में दर्ज अलग-अलग अपराधों से मिला है, जबकि चौथी मोटरसाइकिल के संबंध में भी चोरी की जानकारी सामने आई है. पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों और संभावित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ कर रही है. मामले में एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. बरामद वाहनों का अलग-अलग अपराधों से संबंध मिला है, आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

एक लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Sun Oct 18 , 2026
इंदौर:पुलिस ने पानी की टंकी के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.8 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.द्वारकापुरी […]

You May Like