इंदौर. पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में श्री महाराष्ट्र चर्मकार समाज की संस्था में आर्थिक अनियमितता, गबन और अधिकारों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. शिकायत और लेखा दस्तावेजों के अवलोकन के बाद पुलिस ने संस्था के चार पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
संस्था के अध्यक्ष शरद सातपुते, उपाध्यक्ष चेतन सोनाने, कोषाध्यक्ष शशिकांत नन्नोरे और सहसचिव दिवाकर शिंदे पर संस्था के खर्चों का भुगतान सीधे संस्था के खाते से करने के बजाय अपने व्यक्तिगत खातों में राशि जमा कर भुगतान करने का आरोप है. संस्था से मिली शिकायतों और लेखा पत्रकों की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
Next Post
उत्तराखंड चेलेंज कप अंडर 15 ओर 50 प्लस फुटबाल चैंपियनशिप 24 अक्टूबर से : वीरेंद्र सिंह रावत
Fri Oct 16 , 2026
देहरादून 16 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड की देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए ) एवं खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित उत्तराखंड चेलेंज कप अंडर 15 एवं 50 प्लस फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 24 ओर 25 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से प्रारम्भ होगा। शुक्रवार को […]

You May Like
-
4 months ago
मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
-
2 months ago
उल्लासपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस