एचएलएल के सभी उत्पाद सेवाएं अब एक ही प्लेटफॉर्म पर

तिरुवनंतपुरम, 15 अक्टूबर (वार्ता) गर्भनिरोधक उत्पाद और अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बनाने वले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) ने अपने उत्पादों और सेवाओं तक अधिक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करने के प्रमुख उद्देश्य से अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘एचएलएल ई-स्टोर’ पेश किया है।

एचएलएल की गुरुवार को यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यह ई-स्टोर एचएलएल के पारंपरिक कारोबारी तौर-तरीकों से आधुनिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ने की दिशा में एक कदम है। इसके जरिए ग्राहक, साझेदार और स्वास्थ्य संस्थान कहीं से भी, किसी भी समय एचएलएल से जुड़ सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म ‘एचएलएलस्टोर.इन’ पर उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि ‘एचएलएल ई-स्टोर’ को तीन प्रमुख वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्येश्य ग्राहकों के लिए एक सुविधाजनक और भरोसेमंद ऑनलाइन अनुभव प्रदान करना, साझेदारों के लिए खुदरा विक्रेताओं, वितरकों, डीलरों और स्वास्थ्य क्षेत्र के उद्यमियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के अवसर प्रदाना तथा अस्पतालों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और कॉरपोरेट संस्थाओं को इस प्लेटफॉर्म पर सहयोग, खरीद और दीर्घकालिक साझेदारी के अवसर प्रदान करना है।

इस प्लेटफॉर्म पर किफायती दरों पर स्वास्थ्य एवं वेलनेस उत्पाद उपलब्ध हैं। इनमें गर्भनिरोधक उत्पाद,अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, महिला स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद, स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी समाधान और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी समाधानों के लिए एक व्यापक केंद्र के रूप में तैयार किया गया एचएलएल ई-स्टोर लोगों और उत्पादों को जोड़ने के साथ ही एक ही प्लेटफॉर्म पर साझेदारियों के अवसर भी प्रदान करता है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक सहज और समन्वित बनती हैं।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के रूप में एचएलएल ने भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि ई-स्टोर की शुरुआत के साथ एचएलएल ने अपनी विश्वसनीय विरासत को डिजिटल क्षेत्र में भी विस्तारित किया है।

एचएलएल ई-स्टोर डी2सी(सीधे उपभोक्ताओं तक), बी2बी (व्यवसायों के बीच कारोबार), संस्थानों के साथ कारोबार तथा वैश्विक बाजार में एचएलएल की भागीदारी के माध्यम से कंपनी के प्रत्यक्ष व्यावसायिक जुड़ाव को मजबूत करता है। कंपनियां और संस्थान व्यावसायिक सहयोगियों के रूप में एचएलएल के साथ जुड़ सकते हैं।

 

 

Next Post

सोनांचल बस स्टैण्ड नही शुरु हुआ तो शहर के अन्दर नही आयेंगी बसें: संघर्ष समिति

Thu Oct 15 , 2026
सीधी।सोनाचंल बस स्टैण्ड बचाओ – व्यापार बचाओ संघर्ष समिति ने आज शाम समिति के संरक्षक पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ल के मार्गदर्शन एवं समिति अध्यक्ष सुनील चौधरी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में ऐलान कर दिया है कि सोनांचल बस स्टैण्ड शुरू नहीं हुआ तो शहर के अन्दर बसें नही […]

You May Like

Play sound