दमोह:देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के पास रामनाथ पिपरिया में खुशबू नामक बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान प्रकाश पिता रानू पटेल, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी ग्राम बरधारी, थाना पथरिया के रूप में हुई है। हादसा बुधवार शाम का बताया जा रहा है।पुलिस ने बस और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Post
बालक को सरेराह प्रताड़ित कर डराया, धमकाया
Thu Oct 15 , 2026
जबलपुर। संजीवनीनगर थाना अंतर्गत धनवंतरीनगर में बच्चों के खेल-खेल में हुए मामूली विवाद के बाद एक पड़ोसी ने 10 वर्ष के मानसिक रूप से कमजोर बालक को सरेराह जान से मारने की धमकी देकर डराया और जान से मारने की धमकी दे डाली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव आराध्य विहार कॉलोनी […]

You May Like
-
2 years ago
अल साल्वाडोर में भूकम्प के झटके
-
8 months ago
बर्थडे मना लौट रहे युवकों का फिल्मी स्टाइल में अपहरण