रीवा: माडल स्कूल में छात्रों द्वारा संबल की राशि कोचिंग की फीस में काटे जाने का विरोध किया गया. साथ ही मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल में बैठने की चेतावनी दी गई.
मॉडल स्कूल बच्चो की संबल की फीस नही दी जाने की बात सामने आई है. जिसमे बहुत से छात्र सामने आये और बताया की उनके संबल का पैसा कोचिंग के फीस मे काट दिया जाता है और जो बच्चे कोचिंग नही जाते थे तो उनका पैसा ही नही दिया जाता था.
सोचने का विषय या भी है की क्या सरकारी शिक्षक द्वारा कोचिंग संस्थान चलाना नियम मे है और यदि है भी तो क्या स्कूल में आई संबल की राशि कोचिंग की फीस मे काटना उचित है और साथ ही यह धमकी दी जाती थी की कोचिंग न आने पर फेल कर दिया जायेगा. इसी के विरोध मे कई पूर्व छात्र एकत्रित हुए और मॉडल स्कूल रीवा मे विरोध प्रदर्शन किया गया और मांगे पूरी न होने पर छात्रों ने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी . प्रदर्शन में पी एन पांडे, रिशु तिवारी, ओम शुक्ला, राहुल मिश्रा, वेद पांडे, प्रसून शुक्ला, सागर गुप्ता सिद्धांत तिवारी, मनीष, हर्ष, ध्रुव, कुलदीप सिंह समेत कई छात्र उपस्थित रहे.
