खंडवा: किशोर कुमार के गीतों की विरासत और सिनेमा में उनके योगदान को याद करने का दिन एक बार फिर आ गया है। किशोर दा की 39वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनकी जन्मस्थली खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह और संगीत संध्या आयोजित होगी।किशोर संस्कृत प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष अभिनय के लिए सुविख्यात अभिनेता रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इसके बाद देश के प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले और उनके साथी मुंबई गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे।
पुलिस परेड ग्राउंड पर होने वाला कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। प्रवेश निशुल्क रहेगा। किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस समारोह में रघुवीर यादव को पांच लाख रुपए की करमुक्त राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी, किशोर कुमार की स्मृति में पहले सम्मान कार्यक्रम भोपाल में आयोजित होता था लेकिन प्रदेश शासन में मंत्री विजय साल के प्रयासों से अब वर्षों से यह कार्यक्रम किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा पर आयोजित होता है। 13 अक्टूबर को प्रतिवर्ष उनकी जन्मस्थली खंडवा में यह आयोजन किया जाता है। इस बार दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किशोर दा की पुण्यतिथि पर होगा।
