धान की फसल बचाने हलाली बांध से पानी छोड़ने की मांग

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विदिशा जिले में करीब 76 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लगी धान की फसल को बचाने के लिए सम्राट अशोक सागर परियोजना (हलाली बांध) से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बारिश की कमी के कारण हजारों किसानों की फसल पर संकट मंडरा रहा है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पटवारी ने कहा कि वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के बावजूद किसान अपनी खड़ी फसल बचाने के लिए परेशान हैं। उन्होंने विदिशा तहसील में 29 प्रतिशत, गुलाबगंज में 42 प्रतिशत, कुरवाई में 31 प्रतिशत और शमशाबाद में 30 प्रतिशत कम बारिश होने का उल्लेख किया।

पटवारी के अनुसार, किसानों ने नहरों से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि हलाली बांध में 231.87 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध है, जो इसकी कुल क्षमता का 91.97 प्रतिशत है। उन्होंने सिंचाई विभाग से तकनीकी संभावनाओं का परीक्षण कर नहरों की मरम्मत और आगामी रबी सीजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पानी छोड़ने का आग्रह किया।

पटवारी ने प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वेक्षण कराने, फसल नुकसान का आकलन करने, पात्र किसानों को फसल बीमा का लाभ देने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित करने की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर राहत नहीं मिलने पर किसान अपनी फसल बचाने के लिए आंदोलन करने को मजबूर हो सकते हैं।

Next Post

सोन नदी के तेज बहाव में डूबा युवक, दूसरे दिन मिला शव

Sun Oct 11 , 2026
सीधी, सीधी जिले के खैरा घाट पर सोन नदी में स्नान करने के दौरान ज्ञानेंद्र सिंह तेज बहाव में डूब गया। वह अपने भाई के साथ बुआ के घर आया था। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की। रविवार को दूसरे दिन घटनास्थल से कुछ […]

You May Like

Play sound