बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम करेगा कुर्की की कार्यवाही

रीवा:नगर निगम के सहायक आयुक्त एवं राजस्व अधिकारी रामनरेश तिवारी ने शनिवार को जोन क्रमांक 4 की समीक्षा बैठक ली. बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही नगर निगम करेगा.लक्ष्य के अनुरूप वसूली न करने वाले कर्मचारियों पर भी कार्यवाही की गाज गिरेगी. जिसके लिये बैठक में निर्देश दिये गये है. बैठक में श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि धारा 174 के अंतर्गत नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया कर जमा न करने वाले बड़े बकायादारों के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ की जाए. उन्होंने व्यावसायिक संपत्तिकर की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

साथ ही, उन्होंने सर्वे में छूटी हुई संपत्तियों को चिह्नित कर उन्हें रिकॉर्ड में जोडऩे तथा उन पर संपत्तिकर का निर्धारण करने के साथ वसूली के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त उन्होंने जोन 4 को 30 अक्टूबर 2026 तक न्यूनतम 2 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया. बैठक के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर भगवानदीन यादव एवं दिवाकर रावत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. सहायक आयुक्त ने शहरवासियों से अपील किया कि वे अपना बकाया संपत्तिकर समय पर जमा कर अधिभार से बचें और शहर के विकास में सहभागी बनें

Next Post

नवरात्रि गरबा निरीक्षण अभियान के लिए गठित हुई मातृशक्ति की विशेष टीम, देशभर में संभालेगी मोर्चा

Sun Oct 11 , 2026
ग्वालियर: नवरात्रि पर्व के दौरान देशभर में आयोजित हो रहे गरबा एवं दुर्गा उत्सव कार्यक्रमों के मद्देनज़र राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा नवरात्रि गरबा निरीक्षण अभियान के लिए मातृशक्ति की विशेष टीम का गठन किया गया है। इस अभियान की राष्ट्रीय जिम्मेदारी विनेश ठाकुर को सौंपी गई है।अभियान के अंतर्गत […]

You May Like

Play sound