नवरात्रि गरबा निरीक्षण अभियान के लिए गठित हुई मातृशक्ति की विशेष टीम, देशभर में संभालेगी मोर्चा

ग्वालियर: नवरात्रि पर्व के दौरान देशभर में आयोजित हो रहे गरबा एवं दुर्गा उत्सव कार्यक्रमों के मद्देनज़र राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा नवरात्रि गरबा निरीक्षण अभियान के लिए मातृशक्ति की विशेष टीम का गठन किया गया है। इस अभियान की राष्ट्रीय जिम्मेदारी विनेश ठाकुर को सौंपी गई है।अभियान के अंतर्गत संगठन की मातृशक्ति एवं महिला पदाधिकारी देश के विभिन्न क्षेत्रों में गरबा पंडालों तक पहुँचकर आयोजन समितियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगी। अभियान का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान तथा धार्मिक आयोजनों में अनुशासन एवं सुव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज ठाकुर ने बताया कि अभियान को लेकर संगठन के प्रदेश, जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित इकाइयों को स्थानीय स्तर पर टीम गठन, समन्वय एवं तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रों के स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग को नियमानुसार पूर्व सूचना दी जाएगी तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी।
संगठन का कहना है कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था एवं शक्ति उपासना का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान धार्मिक आयोजनों का शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मातृशक्ति की टीम देशभर में समन्वय की भूमिका निभाएगी।

Next Post

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रथयात्रा शुरू, सैकड़ों संत भी शामिल, 5 जिलों से गुजरकर 15 अक्टूबर को टीकमगढ़ पहुंचेगी

Sun Oct 11 , 2026
ग्वालियर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा आज रविवार सुबहसे शुरू हुई। इस बार पदयात्रा की जगह रथयात्रा निकाली जा रही है जो बुंदेलखंड के 5 जिलों से होकर गुजरेगी। करीब 500 किलोमीटर की यात्रा 15 अक्टूबर को टीकमगढ़ में खत्म होगी। यात्रा […]

You May Like