मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में आए लोगों से मारपीट, सात गिरफ्तार

वाराणसी, 10 अक्टूबर (वार्ता) वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में आए लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में चौक पुलिस ने शनिवार को सिंधिया घाट से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, घटना नौ अक्टूबर की है। पीड़ित पक्ष अपने बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल होने मणिकर्णिका घाट पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर एकराय होकर उसके भांजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे पहले कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटों के कारण बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चौक थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सिंधिया घाट के पास से बादल चौधरी, संदीप चौधरी उर्फ गोलू, शनि चौधरी, अनिल चौधरी, रविशंकर, यश चौधरी और शिवम चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Next Post

मार्च-अप्रैल तक गिर जाएगी मोदी सरकार' : संजय राउत

Sat Oct 10 , 2026
मुंबई, 10 अक्टूबर (वार्ता) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और अगले छह महीनों में, यानी मार्च-अप्रैल तक यह सरकार गिर जाएगी। श्री राउत ने […]

You May Like