प्रशासन ने सरकारी और मंदिर की जमीन से हटाया अतिक्रमण 

इंदौर। शहर में सरकारी और मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज प्रशासन ने खुड़ैल और राऊ तहसील में सरकारी एवं मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने आज खुड़ैल तहसील के ग्राम आशाखेड़ी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर कॉलोनी काटने के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब दो हेक्टेयर जमीन यानी पांच एकड़ पर अवैध कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने का मामला सामने आने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में निर्माणाधीन सड़क ओर अवैध निर्माण हटाए गए । साथ ही कॉलोनाइजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तरह राऊ तहसील के ग्राम माचला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर की सरकारी जमीन पर कॉलोनी के लिए बनाए अवैध रास्ते का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अवैध कालोनी विकसित करने का प्रकरण भी दर्ज किया जा रहा है।

एसडीएम राऊ लोकेंद्र सिंह सरल ने बताया कि सर्वे नंबर 85, रकबा 0.089 हेक्टेयर, खेड़ा पति हनुमान मंदिर की भूमि है। उक्त भूमि से मंदिर के पुजारी द्वारा समीप स्थित सर्वे नंबर 204/3 में विकसित की जा रही कॉलोनी के लिए मंदिर का जमीन रस्ते के लिए दे दी गई थी। प्रशासन उक्त अवैध रास्ते को हटाकर मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाया।साथ ही प्रशासन द्वारा मंदिर के पुजारी को पद से भी हटा दिया गया है।

इसके अलावा सर्वे नंबर 204/3 में विकसित की जा रही कॉलोनी को लेकर अवैध कॉलोनी का प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई हेतु भेजा है।

Next Post

आपरेशन थिएटर में तोड़-फोड़, लाखों की सामग्री क्षतिग्रस्त

Thu Oct 8 , 2026
सीधी, जिला अस्पताल सीधी के आपरेशन थिएटर में तोड़-फोड़ होने से लाखों की सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। आपरेशन थिएटर में देर रात हुई तोड़-फोड़ और चोरी की पुलिस को सूचना दी गई। जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में देर रात अज्ञात लोगों द्वारा लाखों रुपए की सामग्री में तोडफ़ोड़ किए […]

You May Like