‘हेल्थ, यूथ और डिफेंस’ की त्रिशक्ति मिलकर टीबी-मुक्त भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा गुप्ता

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश टीबी के उन्मूलन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। टीबी जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जोश टीमों का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ‘हेल्थ, यूथ और डिफेंस’ की त्रिशक्ति एक साथ मिलकर टीबी-मुक्त भारत के संकल्प को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दे रही है। जोश टीमों के माध्यम से युवा स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता के बीच जाकर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएंगे तथा इसके उन्मूलन के प्रयासों को मजबूत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और संकल्प को टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय मिशन से जोड़कर इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब युवा शक्ति और जनभागीदारी एक साथ आगे बढ़ेगी तो देश से टीबी की जड़ों को पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ जोश टीमें देशभर में काम करेंगी और स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

श्रीमती गुप्ता ने युवाओं से इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनकर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज को इस बीमारी से मुक्त करने के प्रयासों में योगदान देने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘हम करके रहेंगे’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विश्वास हर चुनौती का सामना करने की ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि कुछ भी असंभव नहीं है और हर असंभव में संभव की संभावना छिपी होती है। इसी विश्वास के साथ देश को टीबी-मुक्त बनाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा, जब भारत स्वस्थ और समृद्ध होगा।

Next Post

पूर्व न्यायाधीश गिरिवाला सिंह की संशोधित याचिका स्वीकार

Thu Oct 8 , 2026
जबलपुर। मॉडल व बहू ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जेल में निरुद्ध भोपाल की पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिवाला सिंह के द्वारा दहेज एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज धाराओं को विलोपित करते हुए संशोधित याचिका दायर की गयी। इस दौरान सीबीआई की तरफ से हाईकोर्ट जस्टिस […]

You May Like