दिल्ली के आकाशवाणी परिसर में राहुल-प्रियंका का धरना, चुनाव आयोग तक जाने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेता संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में शामिल हुए थे।

पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर बस में बैठाया। बाद में दोनों आकाशवाणी परिसर में पहुंचकर पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि दोनों तीन घंटे से ज्यादा समय से यहां मौजूद हैं।

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी में बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की। राहुल की मांग है कि उन्हें आकाशवाणी परिसर से करीब 270 मीटर दूर स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय तक जाने दिया जाए। इस बीच दिल्ली और मुंबई में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर पिछले पांच दिनों में कई विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।

.....

Next Post

48 लाख का भव्य पंडाल, 5000 वर्गफीट में सजेगा मां अम्बे का दरबार

Tue Oct 6 , 2026
भोपाल। न्यू मार्केट में इस बार दुर्गा उत्सव बेहद खास होने वाला है। रोशनपुरा चौराहे पर न्यू मार्केट दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जा रही है। करीब 5 हजार वर्गफीट में 60 फीट ऊंचा विशाल पंडाल बन रहा है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 48 […]

You May Like