त्योहारों के दौरान आंदोलन करके देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारना चाहते हैं विपक्षी दल: मल्होत्रा

नयी दिल्ली 03 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विपक्षी दलों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर झूठे आरोप लगाकर उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के जरिये देशभर में त्योहारों के दौरान होने वाले कारोबार को बर्बाद करने का आरोप लगाया है और कहा है कि ये लोग देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने में लगे हुए हैं।

श्री मल्होत्रा ने शनिवार को विपक्षी दलों के प्रदर्शन के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देशवासियों द्वारा नकारी गयी कांग्रेस, वाम दल और आम आदमी पार्टी (आप) श्री कुमार के विरोध के नाम पर एक खोखला आंदोलन करके देश का राजनीतिक वातावरण खराब कर रही हैं। इसके साथ ही एक अक्टूबर से शुरू हुए त्योहारी मौसम में दिल्ली, मुम्बई सहित देशभर में कारोबार को बर्बाद कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 के प्रारम्भ में होने वाले विधानसभा चुनावों में पंजाब में आप सरकार जहां जाती दिख रही है, वहीं कांग्रेस को गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में अपनी हालत खास्ता दिख रही है। ऐसे में ये दोनों दल ही नहीं हारे हताश वाम दल, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (राज) और ममता तृणमूल कांग्रेस जैसे दल एक जुट होकर अब त्योहारी कारोबार को बर्बाद करके देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने में लगे हैं।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि इन विपक्षी दलों के आंदोलन के कारण दिल्ली में पूरा जुलाई व्यापार के लिए खराब रहा था। अब फिर ये लोग आंदोलन करके त्योहारों के दौरान कारोबार को नष्ट करने पर तुले हुए हैं।

 

Next Post

हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां जगदंबा, इस बार अष्टमी की वृद्धि होगी 

Sat Oct 3 , 2026
उज्जैन। शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार मां जगदंबा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो जल वृष्टि, व्यापार में वृद्धि और किसानों के लिए एक शुभ संकेत माना जा रहा है। 11 अक्टूबर, रविवार को प्रतिपदा […]

You May Like