श्याम सुंदर शर्मा व प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थामा 

नई दिल्ली,उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा व आम आदमी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. कांग्रेस पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य राजीव शुक्ला और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की उपस्थिति में उक्त दोनों नेताओं के साथ वरिष्ठ पत्रकार रजत राकेश टंडन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. रजत राकेश टंडन स्वतंत्रता सेनानी व भारत रत्न और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास टंडन के परपोते हैं. कांग्रेस का दामन थामने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि वह आगामी चुनावों में वोटों के बिखराव को रोकने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिगामी राजनीति का मुकाबला करने के लिए इस मंच पर आई हैं.

आठ बार के विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा ने एक फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें कहा गया था कि ये बुड्ढा किस काम का, लेकिन आज मैं गर्व से कहता हूं कि ये बुड्ढा बहुत काम का है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एकमात्र ऐसे राष्ट्रीय नेता हैं जो मानववाद की बात करते हैं इसलिए वे कांग्रेस में शामिल होकर राहुल गांधी के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देंगे.

Next Post

इस्लामिक कट्टरपंथ को परास्त करने के लिए साझा रणनीति अपनाये विश्व समुदाय: डॉ. जैन

Sat Oct 3 , 2026
नयी दिल्ली 03 अक्टूबर (वार्ता) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने विश्व समुदाय से इस्लामिक कट्टरपंथ को परास्त करने के लिए साझा रणनीति अपनाने की अपील की है। विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपनी जान की बाजी लगाकर […]

You May Like