सूने मकान से 70 हजार के जेवरात व नकदी चोरी, मामला दर्ज

भिण्ड:मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अचलपुरा में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अचलपुरा निवासी फरियादी प्रमोद यादव पुत्र पृथ्वीराज यादव के घर के कमरे में कोई अज्ञात व्यक्ति दाखिल हुआ। चोर वहां रखे सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी चुराकर फरार हो गया।
​फरियादी की रिपोर्ट पर मिहोना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए), 331(4) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Next Post

गांधी जयंती के दिन भी अस्पताल में राष्ट्रपिता की प्रतिमा ताले में बंद

Fri Oct 2 , 2026
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल की पुरानी पत्थर वाली बिल्डिंग में गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी की प्रतिमा ताले में बंद मिली। प्रतिमा के आसपास गंदगी और धूल भी नजर आई। मामला सामने आने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल अधीक्षक से चर्चा की और […]

You May Like