कैप्टन मच्छार की हालत में सुधार हो रहा है – भारतीय दूतावास

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार की हालत ठीक हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

कैप्टन मच्छार बुधवार को दुबई से तेल अवीव की उडान के एक पायलट थे और उनकी दूसरे पायलट के साथ कॉकपिट में झड़प हुई जिसमें उनपर धारदार हथियार से हमला किया गया।

दूतावास ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल जाकर कैप्टन मच्छार से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। दूतावास ने कहा, ” राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में कैप्टन स्मित मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की। कैप्टन मच्छार का स्वास्थ्य अच्छा है और वह स्वस्थ हो रहे हैं। दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि उनकी निरंतर चिकित्सा देखभाल और कुशल-क्षेम सुनिश्चित की जा सके।”

दूतावास ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि इससे पहले श्री मित्तल और महावाणिज्यदूत ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने कैप्टन मच्छार के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दूतावास और वाणिज्य दूतावास की ओर से लगातार समर्थन और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के साथ जारी संवाद की पुष्टि की। उन्होंने लोगों की जान बचाने में कैप्टन मच्छर के साहस और प्रयासों की सराहना की।

 

 

Next Post

एनजीटी की फटकार से खुली दिल्ली सरकार के प्रदूषण नियंत्रण की पोल- देवेंद्र

Thu Oct 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए उपलब्ध राशि खर्च न कर पाने पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा दिल्ली सरकार और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की आलोचना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की कार्यप्रणाली […]

You May Like