गांधी उद्यान में बीएचईएल का स्वच्छता अभियान

भोपाल। भारी उद्योग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत बीएचईएल भोपाल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के अंतर्गत पिपलानी स्थित गांधी उद्यान में स्वैच्छिक श्रमदान अभियान शुरू किया गया।

बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित अभियान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपाध्याय ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी किया गया।

इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हेमराम पटेल सहित टाउनशिप, एचएसई और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी की।

अभियान के तहत शॉप फ्लोर पर जमा स्क्रैप, लकड़ी, पॉलीथीन, ड्रम सहित अन्य अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण किया जा रहा है। इंजीनियरिंग, सामग्री प्रबंधन, गुणता और कॉमर्शियल विभागों में पुरानी फाइलों, दस्तावेजों तथा अनुपयोगी सामग्री को भी व्यवस्थित रूप से हटाया जा रहा है।

कारखाना परिसर और टाउनशिप में स्वच्छता अभियानों के साथ स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपहार वितरण तथा स्वास्थ्य-सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

Next Post

2024-25 के लिए के.एफ. रुस्तम जी पुलिस पुरस्कार घोषित

Thu Oct 1 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने वर्ष 2024-25 के प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कारों की घोषणा की है। यह सम्मान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में असाधारण साहस, नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार दस्यु उन्मूलन एवं नक्सल विरोधी […]

You May Like