10 महीने से फरार स्थायी वारंटी समेत चार गिरफ्तार

सिंगरौली :विंध्यनगर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक स्थायी वारंटी, एक गिरफ्तारी वारंटी और मारपीट कर शराब के लिए रुपये मांगने वाले दो आरोपियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार वारंटियों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने चोरी के मामले में करीब 10 माह से फरार स्थायी वारंटी मुकेश पिता महेश उम्र 21 वर्ष निवासी विंध्यनगर को कांबिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार किया।

वहीं चोरी के ही प्रकरण में जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पवन शाह पिता शिवचरण शाह निवासी नवजीवन विहार सेक्टर-3 को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसी तरह जुवाड़ी क्षेत्र में मोटरसाइकिल रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में राज सिंह पिता शिवकुमार सिंह उम्र 24 वर्ष और विकास सिंह पिता धर्मेन्द्र कुमार सिंह उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी जयनगर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी के साथ उनि रमेश प्रजापति, प्रआर पंकज सिंह, ज्ञानेश्वर पटेल, राजू रावत और आर भोले लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने वाले फॉर्म-6 के साथ अब अतिरिक्त घोषणा पत्र देना नहीं होगा अनिवार्य

Wed Sep 30 , 2026
नई दिल्ली, देश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया को लेकर मचे घमासान और आंतरिक विवाद के बीच चुनाव आयोग ने एक अहम फैसला लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए […]

You May Like