फोन पर बात कर रहे किसान को पिकअप ने उड़ाया:मौके पर मौत; पिकअप चालक फरार, तलाश जारी

नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र में पालसोड़ा और भंवरासा के बीच मंगलवार को एक सडक़ हादसे में 35 वर्षीय किसान दिलीप जाट की मौत हो गई। वे कृषि उपज मंडी में फसल बेचने जा रहे थे। दिलीप सडक़ किनारे बाइक रोककर फोन पर बात कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलकर खाई में गिर गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के पैतृक गांव फतेह नगर और जाट समाज में इस घटना से गम का माहौल है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में चालक के फरार होने को लेकर नाराजगी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार पिकअप और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

Next Post

पांढुरना जिले के प्रभावित किसानों को मुआवजा देंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री डां मोहन यादव को लिखा पत्र

Tue Sep 29 , 2026
पांढुरना, इस वर्ष पांढुरना जिले में हुई अल्प वर्षा के कारण किसानों के खेतों की फसलें प्रभावित होने से गंभीर संकट को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इस जिले के सूखाग्रस्त घोषित कर सर्वे कराते हुए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देंने के साथ ही किसानों के विद्युत बिल […]

You May Like