
भोपाल। राजधानी में एक दवा कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर के साथ लाखों की ठगी हुई है. सायबर ठगों ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर मैनेजर से करीब 45 लाख रुपए की ठगी की. पीडित ने मामले की शिकायत बागेसवनिया थाने में कराई है. पुलिस ने फरियादी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस जानकारी के अनुसार ठगी के शिकार व्यक्ति उमेश ठाकुरे उम्र 46 वर्ष मंडीदीप स्थित एक बड़ी कंपनी में सालों से प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्य करते हैं. अगस्त महीने में उमेश को अनु शर्मा नाम की महिला का फोन आया. महिला ने उमेश से बातों बातो में ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश की जानकारी दी. इसके बाद महिला ने अपने एक सीनियर हर्ष नामदेव से भी उमेश की बात कराई. हर्ष नामदेव और अनु शर्मा ने उमेश को एक एप डाउनलोड कराते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम शुरू भी करवाया.
दवा कंपनी को एप पर की गई शुरुआती ट्रेडिंग से लाभ मिलना शुरू भी हो गया था. इसी दौरान हर्ष और अनु ने उमेश से अलग-अलग राज्यों में संचालित बैंकों के खातों में धनराशि ट्रांसफर करवाया. इसके बैंक से उमेश को पता चला कि आगे की राशि निकालने के लिए उन्हें 37 लाख रुपये का ट्रैक्स जमा करवाना होगा. बैंक खातों में करीब 45 लाख रुपये निकलने की जानकारी सामने आने पर मैनेजर को ठगी का एहसास हुआ. फरियादी उमेश ने मामले की शिकायत में पुलिस में की है. पुलिस ने उमेश के बयान के आधार पर हर्ष नामदेव सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
