निगमायुक्त संघ प्रिय ने किया रमौआ डेम का निरीक्षण

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने रमौआ डेम एवं मुरार नदी के सौंदर्यीकरण हेतु रमौआ डेम के नीचे चल रहे कार्य का अवलोकन किया तथा समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रमौआ डेम के पास बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भी स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त विजय राज, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, उपायुक्त डा. अतिबल सिंह यादव, अधीक्षण यंत्री जल संसाधन विभाग राजेश चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री पीएचई संजीव गुप्ता, लल्लन सेंगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  उल्लेखनीय है कि नगर पालिका निगम, ग्वालियर की पेयजल आपूर्ति हेतु मडीखेड़ा बांध से 41 मि.घ.मी. वार्षिक जल रमौआ बांध में प्रवाहित कर, रमौआ बांध से 24.50 मि.घ.मी. वार्षिक जल आवंटन जल संसाधन विभाग द्वारा किया गया है।

इसी क्रम में आज निगमायुक्त संघ प्रिय ने प्रातः कालीन भ्रमण के दौरान रमौआ डेम का निरीक्षण किया तथा जल आवंटन उपरांत जल को शोधित कर आमजन को जल प्रदाय करने हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया तथा आसपास सफाई करने के निर्देश संबंधित को दिए।

विदित हो कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत मुरार नदी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मुरार नदी का रमौआ बांध से जडेरूआ बांध तक लगभग 12 किलोमीटर के क्षेत्र का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसमें नदी के दोनो तरफ पाथ वे, सडक, वॉल, तार फेंसिंग, टॉयलेट, फुब्बारे आदि बनाकर नदी को पुराने स्वरूप में लाया जाएगा।

Next Post

शिवपुरी में पुराने थाना प्रभारी रिश्वत भी ले गए और जमानत भी फाड गए, ​एएसपी करेंगे जांच

Thu Feb 20 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायती आवेदन में भौंती थाना पुलिस की शिकायत की गई है, इस शिकायत के अनुसार एक पुराने मामले मे थाने से जमानत करा ली गई थी। अब नए साहब आए है तो फिर थाना पुलिस जमानत के लिए प्रेशर बना रही है और […]

You May Like