नेपाल के बागलुंग जिले के गलकोट नगरपालिका-9 स्थित बासखोला इलाके में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। तेज बहाव में वडा कार्यालय की इमारत बह गई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी का बहाव बढ़ने के साथ भवन धीरे-धीरे कमजोर पड़ा और देखते ही देखते तेज धारा में समा गया।
घटना की शुरुआत में पानी का दबाव लगातार बढ़ता नजर आया, जिसके बाद कार्यालय भवन का हिस्सा टूटने लगा। कुछ ही देर में पूरी इमारत बह गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है।
