जैन चैंपियंस लीग का रोमांचक समापन, महिला सशक्तिकरण की दिखी मिसाल

भोपाल। जैन सोशल ग्रुप चन्द्रप्रभु द्वारा आयोजित जैन चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अंकुर खेल मैदान पर उत्साह और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ। टूर्नामेंट में समाज के बच्चों, पुरुषों और विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर चौके-छक्कों से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बना।

ग्रुप अध्यक्ष अंकुर जैन बड़कुर और मुख्य संयोजक विशाल अजमेरा ने बताया कि इस वर्ष 14 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग में महावीर स्ट्राइकर्स विजेता और जैन स्ट्राइकर्स उपविजेता रही, जबकि पुरुष वर्ग में चन्द्रप्रभु टीम ने जीत दर्ज की। बच्चों में डिवाइन 11 विजेता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भगवान दास सबनानी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। यह टूर्नामेंट आपसी सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा देने का सफल प्रयास रहा।

Next Post

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज

Mon Apr 6 , 2026
मुंबई, 06 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और फिल्मकार प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। चार्ट-बस्टर गाने, दिलचस्प पोस्टर और एक प्रॉमिसिंग टीज़र दिखाने के बाद, मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव […]

You May Like