कांग्रेस लोकतंत्र की मर्यादा को बार-बार लांघने का काम कर रही है: भाजपा

रीवा,  रीवा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे ने पत्रकारवार्ता में कांग्रेस पर निशाना साधा. नेताओं ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है.राजनीतिक असफलता का ठीकरा कांग्रेस और विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रहा है. कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र को लेकर भी विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया गया. चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह पत्र किसी नीतिगत विषय अथवा एसआईआर से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित आंतरिक मामला था.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी को माफी मांगकर इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के झूठ और भ्रम की राजनीति बेनकाब हो गई है. कांग्रेस लोकतंत्र की मर्यादा को बार-बार लांघने का काम कर रही है और कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता उसे लगातार क्यों नकार रही है. भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद पीएम इंदिरा गांधी द्वारा सीधे देश पर आपातकाल थोपा गया था, ये इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं को नहीं मानती और लगातार बेबुनियाद आरोप लगाकर अंत में राहुल गांधी न्यायालय में माफी मांग लेते हैं.

Next Post

MP नगर करंट हादसा: पोल नगर निगम का, मेट्रो निर्माण के दौरान लगा था; खुले तारों की भी जांच

Mon Sep 28 , 2026
  भोपाल के MP नगर में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत के बाद पोल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नगर निगम के अधीक्षक यंत्री आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, जिस पोल से करंट लगा वह नगर निगम का है, जिस पर […]

You May Like