बाल रंग प्रतियोगिता में सेंट एंस विद्यालय का जलवा

सीहोर। जिला स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, लेकिन सेंट एंस विद्यालय के छात्रों ने अपनी कला से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार लोक रंग में रंग गया. प्राचार्या सिस्टर अल्का के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से विद्यालय के छात्रों ने दो विधाओं में शानदार प्रस्तुति दी.छात्र देवेश्वर वर्मा ने तबला वादन में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस उत्कृष्ट प्रस्तुति के बल पर देवेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. दूसरी प्रस्तुति में अगस्त्य एवं समूह द्वारा मालवांचल के लोकगीत की प्रस्तुति दी गई. इस समूह में साथी कलाकार शिवांश वर्मा, अक्षिता दिसोरिया, अरुणिमा पांडे, धैर्यवर्धन शर्मा, आर्यन नागिया, श्रीहन सोनी ने संगत की. संगतकार के रूप में मांगीलाल ठाकुर एवं ढोलक पर मोहित ठाकुर ने भूमिका निभाई.

 

Next Post

चित्रकला प्रतियोगिता में प्राची और आरती का चयन

Mon Sep 28 , 2026
बुधनी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरती यादव तथापीएम श्री कन्या विद्यालय की छात्रा प्राची पटेल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चयनित सूची में स्थान बनाया है. आरती यादव को सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा प्रमाण […]

You May Like