सड़कों पर Rs 800 करोड़ खर्च के बावजूद बदहाली: पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में पिछले पांच वर्षों के दौरान सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) सड़कों पर करीब 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सड़कों की बदहाली को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

पटवारी ने आरोप लगाया कि नई सड़कें बनाने के बजाय कई स्थानों पर पहले से बनी सीसी सड़कों को तोड़कर दोबारा बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सड़कें अच्छी गुणवत्ता की थीं, तो कम समय में उन्हें दोबारा बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी।

उन्होंने ठेकेदारों के लिए तीन वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (डीएलपी) पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई शहरों में सीसी सड़कों के लिए डीएलपी पांच से 10 वर्ष तक होने की जानकारी सामने आती है।

पटवारी ने एमआर-10 और एमआर-9 को जोड़ने वाले करीब 800 मीटर लंबे मार्ग की खराब स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारी खर्च के बावजूद सड़क की हालत क्यों नहीं सुधरी।

उन्होंने पिछले पांच वर्षों में इंदौर में सड़क निर्माण और पुनर्निर्माण पर हुए खर्च का सड़कवार ऑडिट कराने तथा खर्च, ठेकेदार, निर्माण तिथि, डीएलपी और पुनर्निर्माण के कारणों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता या लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

Next Post

सडक़ हादसे में घायल ने तोड़ा दम

Sun Sep 27 , 2026
जबलपुर । बरेला थाना अंतर्गत धनपुरी में हुए एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरेला के ग्राम बरेला निवासी राजू गुप्ता (23) 20 सितंबर की रात धनपुरी के पास सडक़ दुर्घटना का शिकार […]

You May Like