शिव वाटिका में गणेश विसर्जन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

इंदौर: शिव वाटिका, एम.आर.-11 में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर गणेश जी का विसर्जन समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर कॉलोनी के रहवासियों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती की और विधि-विधान से बप्पा को विदाई दी. विसर्जन समारोह में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी उपस्थित रहे.

महिलाओं और बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ पूजा-पाठ में भाग लिया. पूरे परिसर में गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष गूंजते रहे. कॉलोनीवासियों ने भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी. गणेश विसर्जन के दौरान शिव वाटिका का वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा.

Next Post

अक्षय कुमार को दी एक्टिंग की ट्रेनिंग और बांग्लादेश में बने सुपरस्टार, चंकी पांडे की जिंदगी के दिलचस्प किस्से

Sat Sep 26 , 2026
मुंबई, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के जन्मदिन पर जानिए उनके सुयश से चंकी बनने, टॉयलेट में पहली फिल्म मिलने और बांग्लादेश के सुपरस्टार बनने की पूरी कहानी। सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग और शानदार एक्टिंग से दर्शकों को हंसाने वाले चंकी पांडे आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। 26 सितंबर […]

You May Like