तेज आवाज में डीजे बजाया, पुलिस ने दो साउंड वाहन किए जब्त

इंदौर: डोल ग्यारस के दौरान ध्वनि प्रदूषण रोकने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. एमजी रोड थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज आवाज में डीजे और गाने बजाए जाने की सूचना पर पुलिस ने राजकमल बैंड एवं डीजे साउंड के वाहन को जब्त कर लिया.
क्षेत्र में राजकमल बैंड एवं डीजे साउंड द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किए बिना तेज आवाज में डीजे बजाया और गाने गाए जा रहे थे.

इससे आसपास के लोगों को परेशानी होने के साथ ध्वनि प्रदूषण की स्थिति बन रही थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साउंड सिस्टम से संबंधित वाहन को जब्त कर लिया. मामले में एमजी रोड थाने में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है. थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि त्योहार के दौरान आमजन की सुविधा और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तरीके से तेज आवाज में डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल को लेकर जारी नियमों का पालन करने की अपील की है.

Next Post

Divya Dutta Birthday: बचपन में खोया पिता का साथ, मां ने की परवरिश, फिर एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में बनाई पहचान

Fri Sep 25 , 2026
मुंबई, दिव्या दत्ता 25 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। लुधियाना में जन्मीं दिव्या ने 1994 में फिल्मों में कदम रखा और ‘वीर-जारा’, ‘बागबान’ समेत कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। Divya Dutta Birthday Special Story: हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस दिव्या दत्ता 25 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपने करीब […]

You May Like