पड़ोसी अफगानिस्तान के साथ ‘नकारात्मक नीति’ अपना रहा पाकिस्तान : पूर्व राष्ट्रपति करज़ई

काबुल, 24 सितंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने अफगानिस्तान में 10 अलग-अलग ठिकानों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश के खिलाफ एक ‘नकारात्मक नीति’ अपना रहा है।

श्री करज़ई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान ने एक बार फिर हमारे प्यारे वतन के कांदाहर, खोस्त और पक्तिया पर हमला किया है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान अपनी नकारात्मक नीति को छोड़ने की मंशा नहीं रखता है। वह आग जो अब उसके दरवाज़े तक पहुंच चुकी है।”

उन्होंने कहा कि पूरा अफगानिस्तान पाकिस्तान की हिंसक कार्रवाई के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने पाकिस्तान से अफगानिस्तान के साथ अच्छा पड़ोसी बनने का अनुरोध किया।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने कहा है कि पाकिस्तान ने उन स्थानों को निशाना बनाया है जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें रखने के लिए किया जाता था।

श्री तारड़ ने ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा, “अपने आत्मरक्षा के संप्रभु अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 स्थानों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए, जिनका इस्तेमाल ड्रोनों को लॉन्च करने और रखने के लिए किया जा रहा था।”

 

 

Next Post

बंगलादेश सरकार का बड़ा फैसला, नवगठित प्रशासनिक समितियों से अवामी लीग के सभी समर्थक बाहर

Thu Sep 24 , 2026
ढाका, 24 सितंबर (वार्ता) बंगलादेश की अंतरिम सरकार ने देश के सभी मंडलों, जिलों और उपजिलों में सरकारी समितियों का पुनर्गठन और उन्हें अपडेट करने का आदेश दिया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग से जुड़े सभी व्यक्तियों को इन नवगठित समितियों से पूरी तरह बाहर […]

You May Like