कोहिमा में एसआईआर के दौरान 24,178 मतदाताओं को बतौर ‘अनकलेक्टेबल’ सूचीबद्ध किया गया

दीमापुर, 24 सितंबर (वार्ता) नागालैंड में कोहिमा जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का मसौदा जारी होने के बाद कुल 24,178 मतदाताओं को बतौर ‘अनकलेक्टेबल’ (जानकारी न मिल पाने वाले) के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है।

कोहिमा के उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी बी. हेनोक बुचेम द्वारा गुरुवार को जारी एक नोटिस के अनुसार मतदाता सूची का मसौदा सभी मतदान केंद्रों से बूथ स्तरीय अधिकारियों द्वारा इकट्ठा किए गए गणना प्रपत्र के आधार पर तैयार की गई थी।

जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र इकट्ठा नहीं किए जा सके, उनकी सूची सभी मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय पदाधिकारियों, राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंट्स और अन्य संबंधित लोगों के बीच हुई बैठकों के बाद तैयार की गई थी।

‘अनकलेक्टेबल’ मामलों को पांच भागों में बांटा गया है – मौत, स्थायी रूप से कहीं और चले जाना, पता न चलना/अनुपस्थित होना, पहले से ही रजिस्टर्ड होना और गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने या उसे जमा करने से इनकार करना।

कोहिमा सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 11,622 ‘अनकलेक्टेबल’ मामले दर्ज किए गए, इसके बाद उत्तर अंगामी-I में 4,057, उत्तर अंगामी-II में 3,196 और पश्चिम अंगामी में 2,966 मामले दर्ज किए गए। दक्षिण अंगामी-I में 1,220 मामले और दक्षिण अंगामी-II में 870 मामले दर्ज किए गए। छह विधानसभा क्षेत्रों में 3,324 मतदाताओं को मौत के कारण, 12,521 को स्थायी रूप से कहीं और चले जाने के कारण, 6,712 को पता न चलने/अनुपस्थित होने के कारण, 751 को पहले से रजिस्टर्ड होने के कारण और 870 को गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने या उसे जमा करने से इनकार करने के कारण सूची में शामिल किया गया।

नोटिस में कहा गया है कि कोई भी असंतुष्ट व्यक्ति 20 अक्टूबर या उससे पहले संबंधित ईआरओ के पास अपनी शिकायत के समाधान के लिए जा सकता है।

 

Next Post

पश्चिम मध्य रेल में कैशलेस टिकट बुकिंग का बढ़ा चलन

Thu Sep 24 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों में यात्री टिकट बुकिंग के लिए डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अगस्त माह में जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों के पीआरएस एवं यूटीएस काउंटरों पर 18 लाख 19 हजार 923 यात्रियों ने कैशलेस माध्यम से […]

You May Like