रबी सीजन में 12 घंटे बिजली की मांग

जबलपुर। रबी सीजन की सिंचाई शुरू होने से पहले किसानों ने बिजली व्यवस्था को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने दामोदर पटेल के नेतृत्व में जबलपुर ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता खुशियाल शिववंशी को ज्ञापन सौंपकर 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, जले ट्रांसफार्मरों को बदलने, क्षमता बढ़ाने और बार-बार होने वाली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। किसानों की मांग पर ग्रामीण क्षेत्र के 19 खराब ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश जारी किए गए। पाटन तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी ने रबी सीजन में पर्याप्त बिजली देने की मांग रखी, वहीं शहपुरा तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बेलखेड़ा पावर हाउस के ट्रांसफार्मर नंबर-3 की क्षमता 5 से बढ़ाकर 8 एमवीए करने तथा मटर सीजन से पहले मेंटेनेंस कराने की मांग की। किसानों ने पुराने और खराब तार बदलने, ओवरलोडिंग दूर करने, ट्रांसफार्मरों की खराब लीड बदलने तथा बढ़े हुए कृषि पंप बिलों की किसान के सामने मीटर जांच कराने की मांग भी रखी। वीरेंद्र साहू ने पिपरिया सब-स्टेशन की बिजली आपूर्ति बेलखेड़ा-कटाईघाट पावर स्टेशन से जोड़ने और पेड़ों की छंटाई कराने की बात रखी। अधीक्षण अभियंता खुशियाल शिववंशी ने समस्याओं पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए किसानों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल, जिला मंत्री धनंजय पटेल, जिला सह मंत्री सुनील पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी, गणेश तिवारी, कमलेश पटेल और अरुण गोटियां सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

हजारों श्रद्धालुओं के कंधों पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान

Tue Sep 22 , 2026
जबलपुर। डोल ग्यारस के अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर सिद्धघाट, कुलोन शहपुरा में भव्य विमानोत्सव हुआ। प्राचीन परंपरा के अनुसार भगवान श्रीहरि विष्णु और भगवान नरसिंह के विग्रह को फूल, तुलसी दल और केले के पत्तों से सजे विमान में विराजमान कर हजारों श्रद्धालुओं ने कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण […]

You May Like