इंदौर से उठी छात्र आवाज अब पूरे मध्यप्रदेश में गूंजेगी

भोपाल।कांग्रेस नेता एवं पार्टी प्रचारक आशीष तिवारी ने कहा कि इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं की भागीदारी शिक्षा, रोजगार और व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर उनकी चिंताओं को दर्शाती है।
तिवारी ने कहा कि पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, छात्रवृत्ति, नर्सिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे युवाओं की प्रमुख चिंताएं हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रों ने इन समस्याओं को खुलकर उठाया और राहुल गांधी ने उनकी बात गंभीरता से सुनते हुए सड़क से संसद तक उनकी आवाज उठाने का भरोसा दिलाया।
तिवारी ने कहा कि इंदौर से उठी छात्र शक्ति की यह आवाज अब पूरे मध्यप्रदेश में गूंजेगी।

Next Post

दिल्ली में डंपर ने क्रेन, ऑटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Sun Sep 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रविवार तड़के एक डंपर ट्रक ने खड़ी क्रेन और ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3:20 बजे हुआ। हरियाणा […]

You May Like