
इंदौर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर रैपर लश्करी की प्रस्तुति शुरू हो गई है।
मंच के सामने लड़कों का ब्लॉक पूरी तरह भर चुका है, जबकि लड़कियों के ब्लॉक में छात्राओं और युवा महिलाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।
कार्यक्रम स्थल रैपर की प्रस्तुति के साथ-साथ राहुल-राहुल के नारों से गूंज उठा है। युवाओं में भारी जोश और उत्साह है। कार्यक्रम स्थल के बाहर भी युवाओं की भारी भीड़ जमा है। पंजीयन के लिए स्कैन कर छात्रों और युवाओं की एंट्री लगातार जारी है।
